सांसद की पिटाई

मध्य प्रदेश में भाजपा के एक सांसद श्री वीरेन्द्र कुमार की पिटाई पुलिस के जवानों ने की, जिसे टेलीविजन पर प्रसारित किया गया, हालाँकि इसके साथ पुलिस के अधिकारी के साथ हुई उनकी गरमा-गर्मी को भी दिखाया गया, इस झड़प के बाद सांसद महोदय पर जिस तरह से पुलिस वालों ने लाठियां भांजीं, उसे देखकर ऐसा लगा जैसे कि किसी जानवर को मारा जा रहा हो यदि सांसद महोदय के बात करने का ढंग पुलिस को इतना नागवार गुजरा तो देश के तमाम पुलिस वालों के साथ (अपवाद छोड़कर) ऐसा ही किया जाना चाहिए आम जनता के साथ गाली-गलौज करना तो पुलिस वालों को घुट्टी में पिलाया जाता है यदि एक सांसद ने खरी-खोटी सुना दी तो इतना बुरा लग गया कि उनकी जान लेने पर उतारू हो गए, कल्पना करके देखिये कि अगर एक सांसद को इस तरह पीटा जा सकता है तो आम आदमी के साथ किस तरह का व्यवहार किया जाता होगा इन पुलिस वालों के मुखिया को, जिसने वहां पीटने का आदेश दिया होगा, को अविलम्ब सेवा से बर्खास्त करने के बाद हत्या का मुकदमा अलग से चलाना चाहिए, जिससे कि ऐसे आचरण वाले पुलिस वालों को सही सबक मिल सके

Comments

Popular posts from this blog

एक सलाह मजबूरी पर...

कुछ पुरानी यादें