लश्करे-तैयबा से अधिक खतरनाक है भगवा आतंकवाद
राहुल कह रहे हैं कि लश्करे-तैयबा से अधिक खतरनाक है भगवा आतंकवाद... कांग्रेस को इसमें षड़यन्त्र दिखाई दे रहा है. रेडक्रास यह बता रही है कि कश्मीर में भारतीय सेना अत्याचार कर रही है. हम लोग एक दूसरे का मुंह देख रहे हैं. इन बयानो को देखकर मैं भी संशय में पड़ गया हूं कि कहीं वाकई में हिन्दुओं का धर्म ही तो आतंकवाद को बढ़ावा नहीं दे रहा. इसलिये मेरी विनती है कि निम्न तथ्य बताये जायें. १. पूरे देश में आजतक कुल कितने आतंकी हमले हुये हैं. २.आतंकी हमलों की परिभाषा क्या है. ३.विगत वर्ष महाराष्ट्र में गणेश विसर्जन के समय हुये दंगे आतंकी परिभाषा में आते हैं या नहीं. ४.अभी तक देश में हुये विभिन्न आतंकी हमलों में कुल कितने लोग मारे गये हैं, इनमें से कितने किस धर्म को मानने वाले थे, संख्या बताई जाये. ५.हिन्दू आतंकवादियों ने कहां कहां कितने हमले किये हैं, उनकी संख्या तथा उनमें मारे गये लोगों की संख्या. ६.हिन्दू आतंकवादियों के प्रशिक्षण शिविर कहां कहां चल रहे हैं. ७.हिन्दुओं के इन आतंकवादियों को धन कहां से मिल रहा है. ८.हिन्दू आतंकवादी हमलों में किस किस धर्म के कितने लोग मारे गये. ९.इन हिन्दू आतंकवादिय...