रा के अधिकारी घूस लेते हुए गिरफ्तार

रा के एक अधिकारी को एक लाख घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया, यह आठ लाख की घूस की एक किश्त थीभ्रष्टाचार देश में कैंसर की तरह फैला हुआ है, हर अधिकारी, सांसद और मंत्री यह जानता हैकौन लोग हैं जो एक साल में दस-बारह लाख बच्चों की फीस देते हैं, कौन लोग हैं जो पन्द्रह-बीस लाख की गाड़ियों में घूमते हैं, कौन लोग हैं जो करोड़ों रुपये के मकान खरीद रहे हैंआख़िर यह सब क्यों सरकार को दिखाई नहीं देता, हर एक जानता है लेकिन मिटाना कोई नहीं चाहतापारदर्शिता का दावा करने वाले कह रहे हैं कि मंत्रियों तथा उनके रिश्तेदारों की संपत्ति सार्वजनिक नहीं की जा सकतीं, वह इसलिए क्योंकि मंत्री अपने नाम तो कम रखते हैं रिश्तेदारों के नाम सब कुछ करा देते हैंइस माहौल में भ्रष्टाचार ख़त्म किया ही नहीं जा सकता क्योंकि सरकारें चाहती ही नहीं, दिखावा कुछ भी करती रहें

Comments

Popular posts from this blog

एक सलाह मजबूरी पर...

कुछ पुरानी यादें