यह है उस नदी का चित्र जो कल छूट गया था

यह है उस नदी का चित्र जो कल छूट गया था विवेक जी और समीर जी तथा मेरे सभी मित्रों के लिए गाँव के पास बहती हुई नदी का यह फोटो प्रस्तुत है किनारे-किनारे घास चरती हुई गाय-भैंसें आप इस चित्र में देख सकते हैं नदी में भरा हुआ कल-कल बहता पानी एक अलग ही संगीत गुंजाता दिखाई देता है। इस बार अभी तक वर्षा नहीं हुई है जो चिंता का विषय है। प्रार्थना करें कि बरसात हो और खूब हो लेकिन कोसी में बाढ़ आए। यदि बरसात हुई तो किसानों की हालत बहुत ख़राब हो जायेगी। डीज़ल से सिंचाई करना काफी मंहगा है तथा कई जिलों में तो जल-स्तर इन ट्यूब-वैल के कारण काफी नीचे पंहुच गया है। कल भाटिया साहब ने जिब्राल्टर के हवाई अड्डे के बहुत सारे फोटो दिखा दिए, धन्यवाद

Comments

Popular posts from this blog

एक सलाह मजबूरी पर...

कुछ पुरानी यादें