पेट्रोल डीजल महंगा होने जा रहा है
आज रात से पेट्रोल डीजल महंगा हो जाएगा। निजी ऑटो, बस, टेंपो, ट्रक वाले फिर किराये में बढोतरी कर देंगे। एक बार फिर आम इस्तेमाल की चीजें महंगी हो जायेंगी। और जो किराया एक बार बढ़ गया वो कभी कम नहीं होता। महंगाई का सूचकांक ऋणात्मक चिन्ह दिखायेगा। जो किसान अन्न पैदा करता है वो वैसे ही आत्महत्या करता रहेगा। माई दिलासा देती रहेंगीं। मुखिया जी भी कुछ न कुछ सांत्वना के शब्द कहेंगे। देश वैसे ही आगे बढ़ता रहेगा। जब बड़ों की तरक्की होगी तो बाकियों की भी होगी। इसलिए बड़ों की तरक्की पहले। देश आगे बढेगा तो हम बढ़ेंगे। लोग बीस रुपये प्रतिदिन के औसत से कम पर भी जिन्दा रहेंगे। प्लास्टिक पीटर प्लास्टिक पीटते रहेंगे। देश का उत्थान जारी रहेगा। जय हो।
Comments
Post a Comment