हंसने के लिए कुछ वाक्य जिनका प्रयोग आप अकेले में कर सकते हैं.

मैं यहां कुछ ऐसे वाक्य लिख रहा हूं जिनका प्रयोग आप अकेले में हंसने के लिये कर सकते हैं:-
हम आतंकवाद से कड़ाई से निपटेंगे.
अमेरिका से हेडली को प्रत्यर्पित किया जायेगा.
भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
चीन से निपटने के लिये हम पूरी तरह से सक्षम हैं.
आने वाले पांच सालों में बिजली की समस्या खत्म हो जायेगी.
हमारा निशाना अगला ओलम्पिक है.
टीम इन्डिया ने कड़ा अभ्यास किया.
कानून के अनुसार कार्रवाई की जायेगी.
पाकिस्तान से कड़ाई से निपटा जायेगा.
किसी भी आतंकवादी को बख्शा नहीं जायेगा.
साम्प्रदायिक एकता को बढ़ावा देने हेतु कदम उठाये जायेंगे.
कानून की दृष्टि में सब बराबर हैं.
दलालों का प्रवेश निषिद्ध है.
आपकी सहायता के लिये हर समय तत्पर है पुलिस.
हर हाथ को काम मिलेगा, कोई भी बेरोजगार नहीं रहेगा.
जनता ने हमारी नीतियों को पसन्द किया है.
हमारी नीतियों को जनादेश मिला है.
यहां न थूकें.
नो पार्किंग.
पुलिस उनका सम्मान करती है जो कानून का पालन करते हैं.
धूम्रपान करना मना है.
देश से गरीबी हटा दी जायेगी.
कोई भी भूखे पेट नहीं रहेगा.
मंहगाई पर जल्द ही काबू पा लिया जायेगा.
नो कमेन्ट्स.
कानून अपना काम करेगा.
सुरक्षा व्यवस्था चौकस की जा रही है.
देश में कहीं भी हमला कर सकते हैं आतंकी.
प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा की जायेगी.
शीघ्र ही सड़कों के गड्ढे भर दिये जायेंगे.
प्रदूषण को नियन्त्रित किया जायेगा.
चौराहों पर होने वाली वसूली खत्म की जायेगी.
अतिक्रमण एक सप्ताह के अन्दर हटा दिया जायेगा.
यातायात व्यवस्था सुचारू की जायेगी.
गरीबों को न्याय मुहैया कराया जायेगा.
अगले विश्व कप को ध्यान में रखते हुये तैयारी की जा रही है.
पुलिस अपना काम निष्पक्षता से करेगी.
अपनी लेन में रहें.
गति नियन्त्रण में रखें.
अधिकारी से मिलने का समय .... से .... तक.
हिन्दी में लिखे पत्रों पर तुरन्त कार्रवाई की जाती है.
पासपोर्ट तथा आरटीओ कार्यालय के बाहर से दलाल हटाये जायेंगे.
पुलिस वालों को अभद्रता करने पर दंड दिया जायेगा.
रेलगाडियों का समय से चलना सुनिश्चित किया जायेगा.

Comments

Popular posts from this blog

एक सलाह मजबूरी पर...

कुछ पुरानी यादें