क्या कश्मीर अलग देश है?

खबर आ रही थी कि पीडीपी एक बिल ला रही है जम्मू कश्मीर विधानसभा में, जिसके अनुसार जम्मू-कश्मीर की महिलाओं की नागरिकता दूसरे प्रदेश में शादी करने पर खत्म हो जायेगी. इस बिल का समर्थन कांग्रेस और ने०का० ने किया है और भाजपा ने इसका विरोध किया है. क्या देश है हमारा, एक देश के अन्दर दूसरा देश. जहां तक मेरी छोटी सी बुद्धि कहती है कि नागरिकता किसी देश की होती है, प्रदेश की नहीं. भतीजा जो काम महाराष्ट्र में कर रहा था, उससे कहीं अधिक घातक कार्य जम्मू-कश्मीर के नेता कर रहे हैं, लेकिन इस पर सब ने चुप्पी साध रखी है. शायद यही सब कारण देश को फिर विखंडन के कगार पर ले जायेंगे, लेकिन बस एक वोटों की पट्टी है जो हमारे नेताओं को कुछ देखने नहीं देती. सत्तालोलुप नेताओं याद रखो देश से ही सब कुछ है, जब देश ही न बचेगा तो नेतागिरी करने कहां जाओगे.


चलते-चलते - महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे सांसद बैठकर धरना दे रहे थे. ये वही सांसद थे जिन्होंने राज्य सभा में सभापति के हाथों से महिला आरक्षण बिल की प्रतियां छीन कर फाड़ दी थीं. महात्मा गांधी भी इस नौटंकी को देखकर आंसू बहा रहे होंगे.

Comments

Popular posts from this blog

एक सलाह मजबूरी पर...

कुछ पुरानी यादें