सुहाना गीत के गीत मिल पायेंगे कहीं.

स्वर्गीय किशोर कुमार की एक फिल्म थी "सुहाना गीत" जो पूरी नहीं हो पाई, जिसका एक गीत " बाजे बाजे बाजे रे कहीं बांसुरिया " का थोड़ा अंश सुनने को मिल सका. बहुत ही मधुर गीत है. क्या यह गीत और इस फिल्म के अन्य गीत जो रिकार्ड किये गये थे, किसी महानुभाव के पास उपलब्ध होंगे?

इसके अतिरिक्त " कहां से चले थे, कहां को है जाना, मुसाफिर न जाने कहां है ठिकाना ". यह गीत उन्नीस सौ छियासी से पहले का रिकार्ड है जिसे किसी महिला गायक ने आवाज दी है. श्रीमान भूपिन्दर सिंह की आवाज में तो यह गीत मिल गया जिसके लिये अमित और प्रकाश गोविन्द जी को धन्यवाद, किन्तु यदि महिला गायक की आवाज वाला गीत मिल जाये तो और भी अच्छा हो.

Comments

Popular posts from this blog

एक सलाह मजबूरी पर...

कुछ पुरानी यादें