इस सब के लिये ही देशवासियों से जमा टैक्स से कश्मीर के लिये विशेष पैकेज दिये जाते हैं..
इस चित्र को देखिये (साभार आईबीएन). किस तरह से सुरक्षाबल के जवान के पीछे मुंह पर नकाब बांधे हुये "भटके हुये नौजवान (जिन्हें विशेष पुनर्वासन योजना देने की बात की जा रही है)" हाथ में लकड़ी के मोटे डण्डे, पत्थर और जो कुछ भी उन्हें मिल जाता है उसे लेकर मारने पर उतर आते हैं. शायद हम लोग इसीलिये टैक्स देते हैं कि घाटी को उस पैसे से विशेष पैकेज दिया जाये और हमारे फौजी भाईयों को ये भटके हुये नौजवान शहादत दे सकें. यदि ऐसे में सुरक्षाबल फायरिंग कर दें और सुरक्षाबलों के दुर्भाग्य से इनमें से कोई मर जाये तो सुरक्षाकर्मियों को जेल पक्की. वाह राजनीतिबाजों की नीतियां .


Comments
Post a Comment