हे राम, हा राम - चैनलों पर रामभक्तों का प्रस्तुतिकरण

हर चैनल पर इस तरह से दिखाया जा रहा है जैसे कि राम का नाम लेना गुनाह हो गया हो. बड़ी शर्मिन्दगी का अहसास कराया जाता है हर राम भक्त को. रामभक्तों की आस्था पर जैसे प्रश्न उठाये जा रहे हैं, क्या किसी अन्य धर्मावलम्बियों के साथ यह व्यवहार किया जा सकता है? कभी नहीं. राम का नाम लेना अपशब्द का पर्याय बनाया जा रहा है. कोई चैनल यह बताने को तैयार नहीं कि राम अयोध्या में पैदा नहीं हुये तो कहां हुये. क्या ऐसे ही प्रमाण मक्का-मदीना-जेरुसलम के बारे में मांगे जायेंगे. मन में क्षोभ है. एक पुरानी रचना प्रस्तुत कर रहा हूं.

हे राम,तुम कौन हो,
एक कवि की कल्पना,
या इस देश के दुर्भाग्य की अल्पना,
कौन हो तुम प्रमाण चाहिये,
तुम्हारे होने का सूक्ष्म ही सही,
इतिहास में कुछ परिमाण चाहिये,
ऐतिहासिक प्रमाणों के बिना हम कुछ भी नहीं मानेंगे,
यदि इतिहास में दर्ज नहीं होगा तो अपने बाप को भी बाप नहीं मानेंगे,
क्यों नहीं कराया अपने पैदा होने का रजिस्ट्रेशन,
बिना मतलब में करा दिया इतना फ्रस्ट्रेशन,
पता नहीं बाल्मीकि ने तुमको कहां से खोज लिया
और तुलसी ने क्यों रच दिया एक ग्रन्थ,
संभवत: साम्प्रदायिकता की भट्टी में झोंकना चाहते थे ये कवि,
और लोकतन्त्र में गद्दी हडपना चाहते थे ये सभी,
इसीलिये रचना कर दी राम की,
कल्पना की उडान तो देखिये, न काज की न काम की,
बापू तुम्हें भी कोई और नहीं मिला,
और धर्मों के भी ईश्वर थे,किसी को भी चुन लेते,हमें इस पचडे में डाल कर तुम्हें क्या मिला,
तुम तो सबसे बडे धर्म निरपेक्ष थे,
मानवता के सापेक्ष थे,
तुम्हें भी नहीं सूझा और कोई नाम,
अन्तिम समय में भी बोल गये हे राम,
और राम ने भी क्या दिया,
राम-जन्म भूमि विवाद,
दंगा और फसाद,
एक पुल,
जो है पुराना कुछ एक हजार साल,
पुरानी चीजों को स्टोर करेंगे,तो बदबू ही पायेंगे,
परिवर्तन संसार का नियम है,
नया पुल बनता
है तो कमीशन तो कम से कम मिलता है,
राम को जपेंगे तो क्या पायेंगे,
सारे वोट तो धर्म-निरपेक्षी ले जायेंगे,
दूसरों के भगवान भगवान हैं, अपने तो हैं बस एक कल्पना,
जिसके लिये क्या कलपना,
राम कौन सा वोट दिला देंगे,
कौन सा चुनाव जिता देंगे,
क्या बनवा देंगे पार्षद, सांसद या विधायक,
इसलिये हे नालायक,
बन्द कर जपना राम का नाम,
सुबह और शाम.

Comments

Popular posts from this blog

एक सलाह मजबूरी पर...

कुछ पुरानी यादें