गूगल के अनुसार दुनिया भी जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल को विवादित मानती हैं...
आज यूं ही गूगल मैप पर कुछ तलाश रहा था कि मन में एक विचार आया कि दुनिया के बाकी देशों में गूगल ने भारत की सीमा-रेखाएं किस तरह दिखाई हैं. अधिक नहीं सात आठ देशों के गूगल मैप को देखा और उसमें भारत की सीमाओं को देखने का प्रयास किया. बड़े ही आश्चर्य की बात रही कि भारत में गूगल maps.google.co.in में दिखाई जाने वाली सीमायें बाकी दुनिया में अलग दिखाई जा रही हैं. इन सीमाओं में जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश को विवादित क्षेत्र (अर्थात डाटेड लाइन) दर्शाया गया है, यदि मैं गलत नहीं हूं तो. यहां पर प्रस्तुत नक्शा गूगल की google.com जो एक ग्लोबल साइट है, से लिया गया है.
भारत को छोड़कर जापान, इंग्लैंड, अमेरिका, रूस, पाकिस्तान, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, बांग्लादेश, श्रीलंका की मैप साइट्स पर जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश को विवादित दर्शाया गया है. जबकि सऊदी अरब की साइट पर मैप को .co.in से जोड़ा गया है, जिससे कि सऊदी अरब की स्थानीय गूगल मैप साइट में जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश को भारत का ही हिस्सा दर्शाया गया है. मेरे विचारों के अनुसार गूगल द्वारा गलत सीमांकन के लिये भारत सरकार को इस मुद्दे को न केवल गूगल के कर्ताधर्ताओं बल्कि अन्य देशों की सरकारों के साथ भी उठाना चाहिये.
यह तो बात थी विदेशियों की, अब अपने देश का अन्न खाने वाले, उसका पानी पीने वाले और उसकी हवा में सांस लेने वाले और बाकी देश की कमाई पर जीवित इन लोगों का फोटो देखिये जो यहां का खाते हैं और वहां का गाते हैं. ऊपर से कोढ़ में खाज यह कि गोद में बिठाकर दाढ़ी मुंढवाने का काम बड़े प्रेम से करवाया जा रहा है. यह कहां का झण्डा है स्वयं देखिये. अफसोस है, धिक्कार है. हम सब शर्मिन्दा हैं उन वीर शहीदों के प्रति जिन्होंने शीश चढ़ाकर हमें आजादी दी. और हमने उस आजादी को दफन कर दिया. हमारे इस्लामिक धर्मगुरुओं को इनके खिलाफ कदम उठाना चाहिये, अविलम्ब...

Comments
Post a Comment