लालू पर मामला दर्ज....
पता चला है कि लालू प्रसाद यादव जब अपना वोट डालने गये तो उनके तमाम सुरक्षाकर्मी भी उनके साथ पोलिंग स्टेशन तक चले गये, जो कि नियम विरुद्ध है. कानून के इस उल्लंघन पर उनके विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया. एक छोटी सी बात कहना चाहता हूं कि लोकसभा-विधानसभा के चुनावों से पहले पचास-साठ प्रतिशत उम्मीदवारों के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामले दर्ज होते हैं, लेकिन अन्तिम नतीजा क्या होता है. कुछ भी नहीं. उस समय चुनाव आयोग, चाहे तो अपने कर्तव्यों की पूर्ति हेतु अथवा वाहवाही लूटने के लिये रिपोर्ट दर्ज करा देता है, लेकिन ज्यों-ज्यों समय बीतता जाता है, इस पूरी कवायद का परिणाम शून्य की तरफ अग्रसर होता जाता है. किसी भी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने के नाकाबिल नहीं घोषित किया गया, किसी भी उम्मीदवार का नतीजा निरस्त नहीं किया गया. किसी को भी सजा नहीं हुई. फिर आखिरकार इस आचार संहिता के लागू होने का लाभ क्या है और क्या लाभ है इस नूराकुश्ती का जिसमें मामले तो दर्ज होते हैं, लेकिन उनका अंजाम कुछ नहीं होता.
Comments
Post a Comment