लश्करे-तैयबा से अधिक खतरनाक है भगवा आतंकवाद

राहुल कह रहे हैं कि लश्करे-तैयबा से अधिक खतरनाक है भगवा आतंकवाद... कांग्रेस को इसमें षड़यन्त्र दिखाई दे रहा है. रेडक्रास यह बता रही है कि कश्मीर में भारतीय सेना अत्याचार कर रही है. हम लोग एक दूसरे का मुंह देख रहे हैं. इन बयानो को देखकर मैं भी संशय में पड़ गया हूं कि कहीं वाकई में हिन्दुओं का धर्म ही तो आतंकवाद को बढ़ावा नहीं दे रहा. इसलिये मेरी विनती है कि निम्न तथ्य बताये जायें.
१. पूरे देश में आजतक कुल कितने आतंकी हमले हुये हैं.
२.आतंकी हमलों की परिभाषा क्या है.
३.विगत वर्ष महाराष्ट्र में गणेश विसर्जन के समय हुये दंगे आतंकी परिभाषा में आते हैं या नहीं.
४.अभी तक देश में हुये विभिन्न आतंकी हमलों में कुल कितने लोग मारे गये हैं, इनमें से कितने किस धर्म को मानने वाले थे, संख्या बताई जाये.
५.हिन्दू आतंकवादियों ने कहां कहां कितने हमले किये हैं, उनकी संख्या तथा उनमें मारे गये लोगों की संख्या.
६.हिन्दू आतंकवादियों के प्रशिक्षण शिविर कहां कहां चल रहे हैं.
७.हिन्दुओं के इन आतंकवादियों को धन कहां से मिल रहा है.
८.हिन्दू आतंकवादी हमलों में किस किस धर्म के कितने लोग मारे गये.
९.इन हिन्दू आतंकवादियों को किस देश से सहायता मिल रही है.
१०.किस देश की एजेंसियां हिन्दू आतंकवादियों की सहायता कर रही हैं.
११.अभी तक देश की सुरक्षा में कितने सैनिक-सिपाही शहीद हुये हैं, इनमें से किस धर्म के मानने कितने-कितने थे.
१२.कश्मीर में उन्नीस सौ अस्सी में किस धर्म के कितने धर्म स्थल थे और किस धर्म के कितने अनुयायी निवास करते थे.
१३.इनमें से उन्नीस सौ अस्सी से आजतक कुल कितने लोग पलायन कर गये, कितने मारे गये और कितने धर्म स्थल तोड़ दिये गये? धर्म-वार बतायें.
१४.हिन्दुओं की कौन कौन सी संस्थायें इस आतंकवाद को बढ़ावा दे रही हैं, इनके विरुद्ध क्या कार्रवाई की गयी.
१५.हेमंत करकरे द्वारा फोन पर दी गई इतनी महत्वपूर्ण जानकारी को छुपाये रखने के लिये एक बड़े नेता पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही.
१६.हिन्दू आतंकवाद में शामिल संघों-दलों तथा अन्य संस्थाओं पर पाबन्दी क्यों नहीं लगाई जा रही.
१७.जो नेता और लोग हिन्दू आतंकवाद में शामिल हैं, उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा.
१८.आजतक किस धर्म के कितने कितने लोग आतंकवादी घटनाओं में शामिल पाये गये.
१९.किस धर्म के कितने लोगों को आतंकवाद में लिप्त रहने पर सजा हुई है.
२०.सिखों के कत्लेआम को आतंकवाद की श्रेणी में रखा जा सकता है या नहीं.
२१.डेनमार्क के कार्टूनिस्ट के विरोध में पूरे देश में हुई तोड़-फोड़, आगजनी और सिर पर रखे इनाम को आतंकवाद कहा जा सकता है या नहीं.
२२.शिशु मन्दिरों से कितने आतंकवादी पैदा हुये.
२३.मदरसों में दी जा रही शिक्षा किस पैमाने पर आंकी जाती है.
२४.भगवा आतंकवाद की तर्ज पर सफेद, हरा आतंकवाद क्यों नहीं कहा जाता.
२५.केरल में एक प्रोफेसर के हाथ काटे जाने की घटना आतंकी घटना है अथवा नहीं.

Comments

Popular posts from this blog

एक सलाह मजबूरी पर...

कुछ पुरानी यादें