राजीव दीक्षित जी का जाना

स्वामी रामदेव जी और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट से जुड़े राजीव दीक्षित जी का निधन तीस नवम्बर को हो गया. दीक्षित जी फ्रांस में टेलीकम्युनिकेशन सेक्टर में  कार्य कर चुके थे. अविवाहित रह कर पिछले कई वर्षों से स्वदेशी का प्रचार-प्रसार कर रहे थे तथा स्वामी रामदेव जी के भारत स्वाभिमान ट्रस्ट से जुड़े हुये थे. प्रख्यात वक्ता थे और अर्थशास्त्र जैसे नीरस विषय पर भी बड़े रोचक ढ़ंग से व्याख्यान देते थे. तीस नवम्बर को ही जन्मे और तीस नवम्बर को ही भारत पर बलिदान हो गये. जिस समय देश को सबसे अधिक आवश्यकता थी उसी समय वह ब्रह्मलीन हो गये. दुख की बात यह कि इतने विद्वान व्यक्ति के जाने पर हमारे देश के टीवी चैनलों और समाचार पत्रों ने थोड़ा सा वक्त और जगह देना उचित नहीं समझा. भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, स्वामी रामदेव जी के साथ भारत के लिये भी बहुत बड़ी हानि हुई है.  राजीव दीक्षित जी को नमन.

Comments

Popular posts from this blog

मतदान अनिवार्य होना चाहिये

"हत्‍यारे पाक वैज्ञानिक की रिहाई के लिए ......... " इस खबर को जरूर पढ़िये...

सिलीगुड़ी में तेंदुआ