विकीलीक्स प्रतिबन्धित !

क्या  विकीलीक्स डाट आर्ग प्रतिबन्धित कर दी गयी है. अभी तीन दिन पहले तक wikileaks.org ठीक-ठाक ढ़ंग से खुल रही थी. लेकिन आज यह साइट नहीं खुल पा रही. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस साइट को  प्रतिबन्धित कर दिया गया है. यदि यह सत्य है तो आखिर यह कैसी अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता है, जिसमें बोलना तो दूर, देखना-पढ़ना और सुनना भी मयस्सर नहीं है. कहीं ऐसा तो नहीं कि विकीलीक्स के खुलासों से दुनिया में कई देशों के सत्ताशीर्षों के लिये असुविधाजनक स्थिति पैदा होने के कारण दुनिया के चौधरी विकीलीक्स द्वारा उजागर सत्य को छुपाने हेतु इस प्रकार के कुचक्र रच रहे हैं.

Comments

Popular posts from this blog

एक सलाह मजबूरी पर...

कुछ पुरानी यादें