खबर पढ़ रहा था कि सिलीगुड़ी में एक तेंदुआ जंगलों से भटककर आ गया. इसी प्रकार मध्यप्रदेश के मुख्यमन्त्री के निवास के पास भी एक तेंदुआ पकड़ा गया. महाराष्ट्र में भी ऐसी कई घटनायें हुई हैं. कारण है कि भारत में मनुष्यों की आबादी तेजी से बढ़वाई जा रही है, जिन्हें रहने के लिये घर चाहिये तो उसके लिये खेतों का नाश किया जाता है और जब खाना चाहिये तो जंगल काटकर खेत बनाये जाते हैं. अब ऐसे पशु-पक्षी कहां जायें जिनका गुजारा ही जंगलों से होना है, नतीजा होता है कि वे कभी-कभी शहरों की तरफ आ जाते हैं और फिर जो सौभाग्यशाली होते हैं, वे पकड़ लिये जाते हैं जीवित. तथा जिनका भाग्य अच्छा नहीं होता वे सिलीगुड़ी वाले तेंदुये की तरह मारे जाते हैं. इतने बड़े देश में आजादी के चौंसठ साल बाद भी हमारे पास ऐसे प्रशिक्षित कर्मी नहीं हैं जो एक तेंदुये पर उचित मात्रा में ट्रैक्वलाइजर का प्रयोग कर उसे बेहोश कर पकड़ सकें. मैं अभी चित्र देख रहा था जहां उस पर बंदूकों से ऐसे हमला किया जा रहा था वैसा तो किसी आतंकवादी पर भी नहीं किया जाता होगा. मैं तो उन लोगों को धन्य कहता हूं जो विदेशी हैं किन्तु मानवीय जानों के साथ, अन्य प्राणियों...
वैब साइट का यू. आर. एल. बताइये तो कारण/निवारण की कुछ खोज की जाये।
ReplyDeleteये तो किसी इंगलिश पैराग्राफ़ का आईने के सामने से लिया स्नैप है।
ReplyDeletethe unshakebale team...
tendulakr times..
एक तो बारीक अक्षर तिस पर सिर समझ में आये न पैर ऐसी साइट पर कंप्लेंट करिये ।
ReplyDeletemirror effect !
ReplyDeleteStrange and weird people are everywhere, they do things mechanically without giving a second thought to see if things are in proper shape.
ReplyDeleteहमने तो पढ़ ली। आप इस पोस्ट को शीशे में देख कर पढ़ें।
ReplyDeleteये लोग खबर प्रकाशित करने के बाद क्या उसे दुबारा देखते ही नहीं है क्या |
ReplyDeleteइसे कहते हैं मिरर इमेज। पहले प्रिंटर के पास बटर पेपर पर मिरर इमेज में ही प्रिंट निकालकर भेजा जाता था।
ReplyDeleteओह ऐसा भी होता है....
ReplyDelete॒ अनुराग जी - ये आईबीएन खबर की हिन्दी साइट पर था...
ReplyDeleteसाइड पोस्टिंग के बारे में कई अफसर कहते पाये गये हैं और तो और अभी भट्ट नामक आईपीएस के बयान के सम्बन्ध में एक खबर में भी साइड पोस्टिंग की चर्चा थी..
ReplyDeleteखूब पकड़ा !
क्या बात है बहुत खूब।
ReplyDeleteआइना कभी कुछ छुपाता तो नही लेकिन ये तो छुपा रहा है? वाह्\
ReplyDeleteसत्य साईं बाबा होते तो हाथ हिलाते और पता चल जाता!
ReplyDeleteThanks!
ReplyDelete