उसका मिलना तो फकत एक बहाना ठहरा
तयशुदा था यूं मेरे चाक जिगर का होना

बिजलियां तो चमक रही थीं बड़े अरसे से
नजर न आया उन्हें अब तलक मेरा होना

आया वो इस तरह से मेरी महफिल में
मेरा होना न रहा  न रहा उसका होना

निगाह मेरी अजी क्या गजब ये कर बैठी
दिल मेरा ठहरा मगर कब्जा उसका होना

सुना है खेलता नहीं वो अब खिलौनों से
जब से पाया है दिल का खिलौना होना

मेरी आंखों में न झांको ऐ दोस्त मेरे 
आदतन हो चुका है गीला इनका होना

समा गया वो कुछ इस तरह मेरे अंदर
आईना देखूं मैं पर अक्स  उसका होना

Comments

  1. निगाह मेरी अजी क्या गजब ये कर बैठी
    दिल मेरा ठहरा मगर कब्जा उसका होना
    ...

    उम्दा शेर ...बहुत ही उम्दा रचना

    ReplyDelete
  2. बहुत सुंदर गजल जी

    ReplyDelete
  3. मेरी आंखों में न झांको ऐ दोस्त मेरे
    आदतन हो चुका है गीला इनका होना
    बहुत सुंदर ...

    ReplyDelete
  4. बहुत ही उम्दा सटीक रचना .... आभार

    ReplyDelete
  5. आपके ब्‍लॉग पर गजल पहली बार पढ़ रहा हूँ। हो सकता है आपने पहली भी गजलें लिखी होंगी, पर पढ़ नहीं पाया। अच्‍छी रचना है।

    ReplyDelete
  6. अच्छी लगी, मित्र यह गज़ल।

    ReplyDelete
  7. मेरी आंखों में न झांको ऐ दोस्त मेरे
    आदतन हो चुका है गीला इनका होना

    गज़ब की अभिव्यक्ति है।

    ReplyDelete
  8. इसमें कुछ कमियां लग रही हैं, उम्मीद है कि गुणीजन इसमें सुधार करने की और बताने की कृपा करेंगे.

    ReplyDelete

  9. फकत एक बहाना ठहरा उसका मिलना
    समाया है वो कुछ इस तरह मेरे अंदर
    आईना मैं देखूं पर अक्स उसका होना
    तयशुदा था यूं मेरे चाक जिगर का होना

    आये वो इस तरह से मेरी महफिल में
    कि नज़र न आया उन्हें मेरा वहाँ होना
    बिजलियां तो चमक रही हैं इक अरसे से
    दिल मेरा ठहरा धड़कनों का उसका होना

    देखो खेलता नहीं अब वह खिलौनों से
    पा जो लिया है दिलों का खिलौना होना
    मेरी आंखों में न झांको ऐ दोस्त मेरे
    आदत में हो चुका है गीला इनका होना

    ReplyDelete
  10. वाह डाक्टर साहब, आपने वाकई कमाल कर दिया...

    ReplyDelete
  11. मेरी आंखों में न झांको ऐ दोस्त मेरे
    आदतन हो चुका है गीला इनका होना

    बहुत सुंदर शेर...

    ReplyDelete
  12. बिजलियां तो चमक रही थीं बड़े अरसे से
    नजर न आया उन्हें अब तलक मेरा होना

    छाये छाये से लग रहे हैं ......

    :))

    ReplyDelete
  13. मेरी आंखों में न झांको ऐ दोस्त मेरे
    आदतन हो चुका है गीला इनका होना

    सुंदर भाव

    ReplyDelete
  14. मार्मिक भाव सजाए है

    ReplyDelete
  15. मेरी आंखों में न झांको ऐ दोस्त मेरे
    आदतन हो चुका है गीला इनका होना...

    Hey !..Whats the matter ?????

    .

    ReplyDelete
  16. @Zeal - कोई मामला नहीं है. कुछ कुछ संज्ञाशून्य सा हो चुका है मन. बस कुछ भाव मन में आये और ऐसे ही तुकबन्दी कर ली.

    ReplyDelete
  17. गज़ब की अभिव्यक्ति है। धन्यवाद|

    ReplyDelete
  18. आईना देखूं मैं पर अक्स उसका होना
    Best of all.... simply beauteous !!!

    ReplyDelete
  19. .

    Glad to know you are fine. Am feeling relieved after hearing from you.

    Do not let your mind be 'Sangya shunya' . Just enjoy every moment of your life. It is precious.

    .

    ReplyDelete
  20. बदले बदले से सरकार नजर आते हैं:)

    ReplyDelete
  21. सुना है खेलता नहीं वो अब खिलौनों से
    जब से पाया है दिल का खिलौना होना...

    बहुत खूब ... आपका ये अंदाज़ भी लाजवाब है ... उम्दा शेर हैं ...

    ReplyDelete
  22. बहुत ही उम्दा गजल...गहरे एहसास के साथ बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति

    ReplyDelete
  23. मेरी आंखों में न झांको ऐ दोस्त मेरे
    आदतन हो चुका है गीला इनका होना

    बहुत खूबसूरत गज़ल

    ReplyDelete
  24. आया वो इस तरह से मेरी महफिल में
    मेरा होना न रहा न रहा उसका होना...

    बहुत खूब! बहुत सुन्दर गज़ल..

    ReplyDelete
  25. अब क्या कहू.......बहुत ही सुन्दर, बड़ा सकूँ मिला, सच में .....आभार.

    _________
    Sir, as per your valuable comment I review my blogs settings and try to remove unwanted "frogs" completely. I really thankful for your comments. Sir, please visit my blog again and please tell me the situation. In this case my blog resisted to stream and I am unable to see directly the errors.

    Thanks, again for your valuable comments.

    I really enjoyed the filled emotions in this Gajal

    Regards.
    --------

    ReplyDelete
  26. बंधू आपको एक बात बतानी हे की आप ने जो ये Indian Citizen लिखा हे इसको हटा दें क्योंकि हम सिर्फ और सिर्फ भारतीय हें Indian Citizen अंग्रेजों की कंपनी का नाम था हम लोग आज भी अपनी गुलामी की निशानियों को लेकर जी रहे हें Indian Citizen किर्पया इसे हटा दें और जादा से जादा भारत नाम का उपयोग करें जेय हिंद

    ReplyDelete
  27. सुना है खेलता नहीं वो अब खिलौनों से
    जब से पाया है दिल का खिलौना होना...

    .... लाजवाब अंदाज़...गज़ब की अभिव्यक्ति है

    ReplyDelete
  28. कुछ व्यक्तिगत कारणों से पिछले 15 दिनों से ब्लॉग से दूर था

    ReplyDelete
  29. निगाह मेरी अजी क्या गजब ये कर बैठी
    दिल मेरा ठहरा मगर कब्जा उसका होना

    kya baat hai!!!!

    bahut khoobsoorat gazal...

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

एक सलाह मजबूरी पर...

कुछ पुरानी यादें