मतदान अनिवार्य होना चाहिये
चुनाव आयोग ने मतदाताओं को अधिक मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए अपने एम्बेसडर नियुक्त किये हैं जो विभिन्न नगरों का दौरा कर मतदाताओं को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रहे हैं. एक दो नेताओं के भी बयान समाचारपत्रों में पढ़ने को मिले हैं जिसमें उन्होंने अधिकाधिक मतदान करने की अपील की है. १. क्या जनप्रतिनिधि चुनना विवाह करने से कम महत्वपूर्ण कार्य है, क्योंकि एक व्यस्क पुरुष को विवाह करने के लिए कम से कम २१ वर्ष का होना आवश्यक है जबकि सरकार बनाने के लिए जनप्रतिनिधि को चुनने के लिए विवाह की उम्र से ३ वर्ष कम होना पर्याप्त है. २. मतदान का प्रतिशत न्यूनतम ३५ से अधिकतम ६० रहता है. अब इसे और सूक्ष्म दृष्टि से देखने पर पता चलता है कि डाले गए मतों में से अधिकांश मत ३-४ प्रत्याशियों के मध्य बंट जाते हैं. जिसमें से पुनः देखने पर ज्ञात होता है कि जो प्रत्याशी १५-२५ प्रतिशत मत पा जाता है वह विजयी बन जाता है. ३. अब यदि बहुमत की प्रक्रिया को माना जाए तो ५१ = १०० होना चाहिये, लेकिन यहाँ स्थिति यह है कि १५ से २५ = १००. आगे फिर देखें तो पता चलता है कि सदन में जिस या जिन दलों के पास निर्वाचित प...
:( क्या कहें ....
ReplyDeleteसही जा रहे हैं, हिन्दी अखबार भी।
ReplyDeleteThis comment has been removed by the author.
ReplyDeleteआपका पैनी नजर का जवाब नहीं!
ReplyDeleteभगवान इन्हें सद्बुद्धि दे।
ReplyDeleteमीडिया से लेकर फिल्मों तक हिन्दी की टांग तोडी जा रही है। समाचार चैनलों पर स्क्रॉल करते हिन्दी हेडलाइन्स पर गौर करें तो बहुत सी गलतियां मिल जायेंगी। वहीं टीवी सीरियल या हिन्दी फिल्मों में अगर कास्टिंग को देखें तो मौर्य को मौर्या, नीरज को निरज जैसी गलतियां आम हैं।
ReplyDeleteअच्छा हुआ जो श की जगह स नहीं लिखा
ReplyDeleteधन्यवाद
गलती से सही हिन्दी लिखने का पहला मामला प्रकाश में आया है :)
ReplyDeleteअरे एक ढूंढो हजार मिलती हैं यही दुर्भाग्य है हिंदी का.:(
ReplyDeleteइस पेज में हकीकत है या कलम का कमाल?
ReplyDeleteजो भी हो, ठीक ही तो है।
गलती या जानबूझ कर बढिया है।
और उसपे दावा की हम हिन्दी भाषी हैं ... जै हो ...
ReplyDeleteमजे हैं अखबारों के भी! :)
ReplyDelete